इसकी अगुआई पार्टी नेता संजय चौधरी ने की. ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि सदर प्रखंड के बेरदोंगा सहित आसपास की चार पंचायतों को पेयजलापूर्ति के लिए लगभग 27 करोड़ की योजना के बावजूद इस भीषण गर्मी में भी पानी नहीं मिल रहा. लोगों को बेहतरी का सपना दिखाकर वोट लेने वालों को भी कोई फिक्र नहीं है.
मुखिया व पूर्व मुखिया ने जताया आक्रोश
मौके पर बेरदोंगा के मुखिया अर्जुन मरांडी एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बिरका हांसदा ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए पानी के लिए शुरू जनांदोलन का समर्थन किया. श्री यादव ने कहा कि पिछले करीब एक महीने से लगातार इस सवाल पर सत्याग्रह किया जा रहा है. पानी का संकट झेल रहे लोगों के आवाज उठाने के बावजूद इस गंभीर समस्या पर प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा.
इनकी रही
उपस्थिति
मौके पर मनोज यादव, द्वारिक कोल, रियाज अंसारी, संतोष राय, भीमलाल पंडित, भीमलाल कोल, पूरन कोल, राजकुमार कोल, श्यामलाल कोल, राजू कोल, भुनेश्वर कोल, रामेश्वर कोल, कुंती देवी, आदित्य गुप्ता, मोतीलाल हांसदा, ललिया देवी, कुना देवी, बेबी देवी, सहोदरी देवी, अर्जुन यादव, कारी देवी, गीता देवी, पोदीना देवी, अमिया देवी आदि मौजूद थे.
