Giridih News : होटलों में मिलावटी मिली मिठाईयां

Giridih News : चौक-चौराहों पर होटलों, ठेलों के खाद्य सामग्री की हुई जांच

Giridih News :

डुमरी.

गिरिडीह से आयी फूड सेफ्टी की टीम ने डुमरी के विभिन्न चौक-चौराहों, होटलों और ठेलों पर खाद्य सामग्री की जांच की. जांच के दौरान कई होटलों में मिलावटी मिठाइयां पायी गयीं, वहीं कई ठेला संचालकों द्वारा खाद्य पदार्थों में कपड़ों में उपयोग होने वाले रंग का इस्तेमाल किये जाने का मामला सामने आया. फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने जांच के दौरान होटल संचालकों और ठेला संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं में किसी भी प्रकार के हानिकारक रंग का उपयोग नहीं करें. टीम ने बताया कि ऐसे रंग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. जांच के दौरान कई खाद्य सामग्रियों का सैंपल भी लिया गया, जिसे जांच के लिए विभाग अपने साथ ले गयी. फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार ने बताया कि डीसी के निर्देश पर फूड सेफ्टी मोबाइल टेस्टिंग व्हीकल को क्षेत्र में रवाना किया गया है. इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाना है. मौके पर शुभम पंकज, प्रिंस रोहित, फूड एनालिस्ट मनीष, राहुल तथा मो वसीम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >