Giriidh News :रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, जनप्रतिनिधि भी कर रहे सहयोग

Giriidh News :बेंगाबाद प्रखंड में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. क्षेत्र में घूमकर अखाड़ा निकलने वाली गांवों के रूट चार्ट, पूर्व की घटनाओं, अखाड़ा समिति सदस्यों की जानकारी सहित अन्य बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है.

इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शांति समिति की बैठक कर त्योहार की तैयारी की जानकारी लेने में अधिकारी जुटे हुए हैं. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार किसी भी सूरत में अलग रूट का प्रयोग नहीं करना है. पूर्व से जो व्यवस्था चली आ रही है, उसका पालन करना है. जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद लें.

बिजलीबथान में अखाड़ी समितियों की बैठक

इधर कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव में अखाड़ा समितियों की बैठक हुई. मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बारी-बारी से अखाड़ा समितियों से तैयारियों की जानकारी ली. कहा सभी लाइसेंस और गैर लाइसेंसधारी को कर्णपुरा में आयोजित अखाड़ा में निर्धारित समय पर पहुंचना है. कहा जुलूस में नशा का सेवन कर भाग लेना वर्जित रहेगा. हुड़दंगबाजी नहीं करनी है. सभी कमेटी 10-10 वोलिंटियर बनाकर शांति व्यवस्था बनाये रखने का काम करेंगे. जुलूस में डीजे का इस्तेमाल नहीं होगा. बैठक में कृष्ण कुमार वर्मा, फुलचंद महतो, गोपाल चैधरी, गोविंद यादव, देवी सिंह, कैलाश रजक, गौरीशंकर तुरी, शिबू वर्मा, महादेव महतो, गांगो हजाम, नारायण पंडित सहित कई अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >