Giridih News :अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
Giridih News :इसरी बाजार में बीते माह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत के बाद प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ पूरी तरह रेस है. इसके बाद प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यवाही कर रहा है.
इसी कड़ी में बगोदर के पुराने जीटी रोड किनारे प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को हटाया. बगोदर थाना से लेकर बगोदर-सरिया रोड तक अभियान के दौरान बगोदर की बीडीओ निशा कुमारी मौजूद थीं.
डोजरिंग से पूर्व हटाली गयी थीं दुकानें
डोजरिंग से पूर्व कई दुकानें स्वत: हटा ली गयी थीं. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से कार्यवाही की गयी. बगोदर बाजार के दूसरे छोर पर भी कई अतिक्रमणकारियों की दुकानों को नाली के भीतर रखने का निर्देश दिया गया. विदित हो कि इसरी बाजार की घटना के बाद डीसी ने पत्र जारी कर जीटी रोड के किनारे लगनेवाले हाट को अतिक्रमण मुक्त करने को कहा था. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क किनारे लगनेवाली फुटपाथी दुकान को हटाने का निर्देश जारी किया गया था, ताकि दुर्घटना न हो. इसी के आलोक में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया. इस दौरान बगोदर अंचल के सीआई, पुअनि अंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में बगोदर पुलिस के जवान मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.