Giridih News: जामिया मिलिया की प्रवेश परीक्षा में आदिल देश में तीसरे स्थान पर

Giridih News: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विविद्यालय दिल्ली में हुई स्नातक की प्रवेश परीक्षा में जमुआ प्रखंड के काजीमघा के आदिल आलम ने सामान्य श्रेणी में तीसरा रैंक हासिल किया है.

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विविद्यालय दिल्ली में हुई स्नातक की प्रवेश परीक्षा में जमुआ प्रखंड के काजीमघा के आदिल आलम ने सामान्य श्रेणी में तीसरा रैंक हासिल किया है. आदिल 12वीं बोर्ड में भी अपने स्कूल में टॉपर था. उसकी इस सफलता से जमुआ में खुशी की लहर है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो जुनैद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन, जनता की आवाज के महासचिव अनुज सेठ, विवेक कुमार, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, सामाजिक कार्यकर्ता मो. फरीद आलम व वाज़िद अली ने इसे लेकर आदिल को शुभकामनाएं दी है. आदिल ने बताया कि सुनियोजित तैयारी, आत्मविश्वास, अभिभावकों और शिक्षकों का मार्गदर्शन और दुआ कभी बेकार नहीं होती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >