Giridih News: नियमों की अनदेखी पर चालकों पर कार्रवाई, कई टोटो जब्त

Giridih News: शहर में टोटो से लग रहे जाम व दुर्घटना की स्थिति पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को आंबेडकर चौक क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने टोटो चालकों के वाहन कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अनुबंध प्रमाण पत्र की गहन जांच की. जांच के दौरान कई चालक बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पाये गये, वहीं कुछ नाबालिग भी टोटो चलाते मिले. इस पर पुलिस ने मौके पर चालान काटते हुए कई टोटो को जब्त कर लिया.

वाहन मालिकों को सख्त चेतावनी दी गयी कि नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए देना कानूनन अपराध है. भविष्य में नियम का उल्लंघन करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगन टोपनो ने बताया कि शहर में बिना लाइसेंस और नाबालिगों द्वारा टोटो चलाये जाने से दुर्घटना का अंदेशा बढ़ जाता है. साथ ही टोटो की अव्यवस्थित आवाजाही से जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है.

जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा

एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करवाने के लिए यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने टोटो चालकों से यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की. साथ ही बिना लाइसेंस और बीमा के वाहन न चलाने तथा नाबालिगों को वाहन न सौंपने की हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >