घर के बाहर खड़े टेंपो में आग लगाने का आरोप

छोटा डहरभंगा टाटी झरिया निवासी पिंटू साव ने बगोदर थाना में आवेदन देकर अपने भगीन दामाद पर गाली-गलौज व टेंपो में आग लगाने का आरोप लगाया है.

बगोदर के हजारीबाग जिले के छोटा डहरभंगा टाटी झरिया निवासी पिंटू साव ने बगोदर थाना में आवेदन देकर अपने भगीन दामाद पर गाली-गलौज व टेंपो में आग लगाने का आरोप लगाया है. कहा है कि उसका भगीन दामाद का घर बगोदर कांदूटोला में है. 28 जून की रात वह बहन घर पहुंचा था. इसी बीच मेरी बहन का दामाद संदीप कुमार आया और गाली गलौज करते हुए बहन को दोनों बच्चा के अपहरण कर बेच देने व जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच रात में घर के आगे खड़े उसके टेंपो संख्या जेएच 02एइ 3979 पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. लोग जब तक आग पर काबू पाते, तब तक टेंपो पूरी तरह जल चुका था. थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >