Giridih News :दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप

Giridih News : पचंबा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह मेन रोड तिवारीडीह के पास शुक्रवार को दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट का मामला सामने आया है. दुकानदार पप्पू कुमार दास ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

पचंबा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह मेन रोड तिवारीडीह के पास शुक्रवार को दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट का मामला सामने आया है. दुकानदार पप्पू कुमार दास ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि उसके दुकान पर कुछ लोग पहुंचे. पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आठ-दस लोग और आ गये और दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. सभी ने मिलकर दुकान में तोड़फोड़ की. इस दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गयी. बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां के साथ भी बदसलूकी की गयी. घटना के दौरान दुकान का गल्ला उठा लिया गया, जिसमें करीब 20 हजार रुपये नकद रखे थे. उक्त लोगों ने लगभग 50 हजार रुपये का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और उसे और उसकी मां को बचाया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >