नगर थाना कांड संख्या 79/26 के तहत दर्ज मामले में भी पुलिस को सफलता मिली है. कुरैशी मोहल्ला निवासी मो रिजू के आवेदन पर दर्ज मामले में हीरा कुरैशी और बाबू कुरैशी को आरोपित किया गया था. दोनों के विरुद्ध पूर्व से नगर थाना कांड संख्या 04/26 तथा 62/26 भी दर्ज हैं. पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. सूचना पर पुलिस ने दोनों को कुरैशी मोहल्ला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कार्रवाई का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह कर रहे थे. उनके साथ एसआई उपेंद्र कुमार दास व संजय नायक, एएसआई फागुनाथ सोरेन सहित जवान शामिल थे.
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपित गिरफ्तार
पचंबा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड़ निवासी मनोज सिंह उर्फ मनोज कुमार भुइयां बै, बताया गया कि पचंबा थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने थाना में आवेदन देकर आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था. जांच में इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं और उसके पति का कुछ दिनों पूर्व देहांत हो चुका है.
अपहरणकांड का आरोपित भेजा गया जेल
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सगरभंगा गांव से शनिवार की रात एक अपहरणकांड में फरार चल रहे वारंटी उमदी सिंह उर्फ उमेद उर्फ चाकीदार सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. उस पर अहिल्यापुर थाना में जोरासीमर गांव निवासी मुकेश मंडल के अपहरण और फिरौती मांगने से संबंधित मामला नौ सितंबर 2025 (कांड संख्या 31/25) को दर्ज किया गया था. इसमें छह लोगों को आरोपित किये गये थे. पांच आरोपितों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है. उमदी सिंह फरार चल रहा था. शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.