Giridih News : गार्डों को अचानक हटाने व बकाया वेतन नहीं देने का आरोप

Giridih News : मुफस्सिल थाना में शिकायत

Giridih News : गिरिडीह. निजी सुरक्षा एजेंसी और फैक्ट्री प्रबंधन पर गार्डों को अचानक काम से हटाने, बकाया वेतन नहीं देने और धमकी देने के मामले को लेकर पीड़ित गार्डों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की है. गार्डों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना उन्हें बेरोजगार कर दिया गया, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है. आवेदन में महेशलुंडी निवासी संदीप कुमार राम ने बताया है कि वह अपने अन्य परिचित प्रवीण कुमार पांडेय, विशाल कुमार तिवारी, मंजीत कुमार तिवारी समेत कई लोगों के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सेक्युरम सिक्युरिटी प्रालि. के माध्यम से गार्ड के रूप में कार्यरत थे. आवेदन के अनुसार शुक्रवार की सुबह सिक्योरिटी कंपनी के प्रतिनिधि ने रांची से फोन कर मैसेज भेजते हुए अचानक सभी को काम खत्म होने की सूचना दी और तत्काल घर जाने को कहा. जब गार्डों ने अपना बकाया वेतन मांगा, तो बाद में भुगतान करने की बात कहकर टाल दिया गया. गार्डों ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उनका बकाया वेतन दिलाने की मांग की है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >