गिरिडीह में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर से लगी आग, एक ट्रक जल कर खाक

Accident In Giridih: गिरिडीह में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी. दोनों ट्रकों चालकों ने कूद कर अपनी जान बचाई.

गिरिडीह, राकेश सिन्हा: गिरिडीह में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर औरा के समीप दो माल वाहक ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे दोनों वाहनों में आग लग गयी. दोनों ट्रकों के चालक और उप चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई हैं. घटना देर रात दो बजे की है. बताया जाता है कि जीटी रोड पर विनोद उच्च विद्यालय के पास पहले से एक ट्रक ब्रेक डाउन था. बगोदर की दिशा से डुमरी जा रही एक अन्य ट्रक ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए खड़ी ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई. जिसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गयी.

चालक और उपचालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

ट्रकों में आग लगने के बाद चालक और उपचालक कूद कर अपनी जान बचायी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दी. पुलिस और अग्निशमन विभाग के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रकों में लगी आग को बुझाया गया. बताया जाता है कि एक ट्रक का कुछ हिस्सा जला है. जबकि दूसरे का पूरा हिस्सा जल गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ट्रक में आइसक्रीम और दूसरे ट्रक में खाली शराब की बोतलें थीं. इधर बगोदर पुलिस जीटी रोड से ट्रक को हटाने में लगी हुई है.

Also Read: पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने के आरोप में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और पूर्व सांसद समेत 13 बरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >