Giridih News: अभाविप ने मनाया स्थापना दिवस, नयी नगर कमेटी की घोषणा

Giridih News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह नगर इकाई ने बुधवार को संगठन का 77वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर बरगंडा में संगोष्ठी हुई.

कार्यक्रम की शुरुआत खेलो राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष प्रताप, प्रदेश शोध प्रमुख कृष्ण त्रिवेदी, जिला संयोजक मंटू मुर्मू और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन चंद्रवंशी ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की. मुख्य वक्ता आशुतोष प्रताप ने अभाविप के इतिहास, उद्देश्य और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. कहा कि यह देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षा, विचार और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है. कार्यक्रम में गिरिडीह नगर की नयी टीम की भी घोषणा की गयी. नगर अध्यक्ष प्रो ज्योति चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, आदित्य बेसरा, प्रणव मिश्रा व मिंटू सिंह, नगर मंत्री नीरज चौधरी, सह मंत्री शुभम तांती, सदानंद राय, अनीश सिंह व अंजलि कुमारी, मीडिया प्रमुख पृथ्वी कुमार, सह प्रमुख चांदन ओझा, असेंबली प्रमुख शशि रजक, सिमरन कुमारी एसएफडी प्रमुख, पंकज कल एसएफएस प्रमुख, मुकुल यादव शाह एसएफएस प्रमुख, दीपा सेठ कला प्रमुख, विकास वर्मा खेलकूद प्रमुख, मुन्ना पंडित कार्यालय मंत्री और दीनू टुडू छात्रावास प्रमुख बनाए गए. प्रवीण स्वर्णकार मीडिया प्रमुख तथा ओम कुमार, सागर राम, विवेक कुमार, सोनू राय व दीपक वर्मा को कार्यसमिति सदस्य चुना गया. रोहित बरनवाल विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >