Giridih News :बाइक से गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर बिशनपुर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

बताया जाता है कि जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव निवासी मो कलाम शेख (40) अपनी बहन के घर चपुआडीह पंचायत के नावाडीह गांव गया था. वह अपने पुत्र के साथ शनिवार की दोपहर लताकी लौट रहा था.

सामने आ रही ट्रक से हुई टक्कर

बिशनपुर मोड़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी. बाइक के पीछे बैठा कलाम शेख सड़क पर गिर पड़ा. इसी दौरान बेंगाबाद से मधुपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे कलाम को कुचल दिया. गंभीर स्थिति में कलाम शेख को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया. वहां से उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. धनबाद में इलाज के दौरान कलाम ने दम तोड़ दिया. इधर, ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ा और बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. कलाम अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >