स्थानीय लोगों ने उसे देखा, तो 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. खबर लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति को होश नहीं आया था. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है. अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पहचान के लिए पुलिस को भी सूचना दे दी है. मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
