महुआर पंचायत के धरतीशरण गांव के मो मिराज अंसारी की पत्नी सीमा बीबी फातिहा (35) फातिहा के दौरान रविवार की दोपहर में गश खाकर गिर पड़ी. महिला की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह गांव के इमामबाड़ा में महिला रविवार की दोपहर पहुंची थी. परिजनों के अनुसार उपवास में होने के कारण व फातिहा के दौरान गश खाकर गिर गयी. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस धरतीशरण गांव पहुंची. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया. महिला की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
