Giridih News :डुमरी में पटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन

Giridih News :लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर डुमरी अनुमंडल पुलिस व प्रखंड शिक्षा विभाग ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया. इधर, भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद, सीओ शशिभूषण वर्मा, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, डुमरी व निमियाघाट थाना प्रभारी प्रणीत पटेल व सुमन कुमार की अगुवाई में अनुमंडल कार्यालय परिसर से एकता दौड़ निकाली. दौड़ बेरमो मोड़ होते हुए बस स्टैंड तक गयी. वहां से वापस अनुमंडल कार्यालय परिसर इसका समापन हुआ. दौड़ में अधिकारियों के साथ-साथ कई शिक्षक व युवा शामिल हुए. एसडीपीओ ने कहा कि एकता दौड़ सामाजिक समरसता व आपसी एकता बनाये रखने की सीख देता है. कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया, जो हम सभी के लिए एक प्रेरणा है. इस दौरान कमल किशोर महतो, राजकुमार मेहता, जितेंद्र महतो, रीना कुमारी, केदार पांडेय आदि उपस्थित थे.

लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भेलवाघाटी थानांतर्गत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौड़ में भेलवाघाटी थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान व छात्र-छात्रा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया. दौड़ भेलवाघाटी थाना परिसर से शुरू होकर सलैयाटांड़ तक हुई. इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाये रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, एएसआई बुद्धिनाथ मार्डी सहित पुलिस कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और शिक्षकों ने भी इस एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >