बस स्टैंड के समीप धराया पॉकेटमार, चकमा देकर भागा

नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पुराना टेलीफोन एक्सचेंज के समीप गुरुवार को स्थानीय युवकों ने एक पॉकेटमार को रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि, पॉकेटमार भीड़ का फायदा उठाकर लोगों को चकमा देकर भाग गया.

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पुराना टेलीफोन एक्सचेंज के समीप गुरुवार को स्थानीय युवकों ने एक पॉकेटमार को रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि, पॉकेटमार भीड़ का फायदा उठाकर लोगों को चकमा देकर भाग गयी. बताया गया कि झिंझरी मुहल्ला का रहने वाले एक व्यक्ति गुरुवार की दोपहर अकेले पैदल बस स्टैंड के समीप जा रहा था. इसी बीच एक युवक पहुंचा और पॉकेटमार कर भागने लगा. युवक को भागते देख भुक्तभोगी ने हो-हल्ला किया, तो आसपास के लोग पहुंचे और पॉकेटमार को पकड़ लिया. हो हल्ला होने से लोगों को भीड़ जमा हो गयी. भीड़ का फायदा उठाकार पॉकेटमार भाग गया. इधर, पर्स मिलने के बाद भुक्तभोगी भी थाना जाने की जगह अपने घर चला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >