Giridih News :बरनवाल समाज के समारोह में खूब उड़े गुलाल

Giridih News :बरनवाल धर्मशाला माल्डा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी. इस दौरान खूल गुलाल उड़े

बरनवाल धर्मशाला माल्डा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी गयी. महिलाएं होली की पारंपरिक गीतों खूब झूमीं. महिलाओं ने गीत गाये. अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दुर्गा लाल बरनवाल ने कहा कि होली का त्योहार हम सभी को प्रेम और एकता के सूत्र में बंधे रहने की सीख देता है. कहता है. वहीं, बरनवाल समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम बरनवाल ने कहा कि हम जिस समाज से आते हैं, उसका अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है. सभी लोगों को भेदभाव भूल कर एक दूसरे से गले लगना ही होली है. मौके पर माला देवी, किरण देवी, राजू बरनवाल, संजय कुमार, प्रदीप बरनवाल, डबलू बरनवाल समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >