Giridih News :कॉलेज के प्रशिक्षण कक्ष से लैपटाॅप की चोरी

Giridih News :मोतीलेदा स्थित झुपो देवी इंटर काॅलेज के प्रशिक्षण कक्ष से एक लैपटॉप की चोरी हो गयी. चोरी की घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

प्रशिक्षण कक्ष के संचालक आनंद कुमार ने इस संबंध में शनिवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच की मांग की है. कहा है कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत सिल्वर ओक संस्था कौशल विकास का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है. यहां पर युवक-युवतियों को विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है. संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में रखे एक लैपटाॅप की चोरी हो गयी. सीसीटीवी फुटेज में साफ पता चल रहा है कि एक चोर ने लैपटाॅप की चोरी कर पीछे की बाउंड्री की ओर से भागा है. आवेदन मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >