Giridih News :बारिश बंद होते ही पचंबा गोशाला मेला में उमड़ी भीड़

Giridih News :बारिश रुकते ही पचंबा स्थित श्री गोपाल गोशाला मेला की रौनक बढ़ गयी है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां लोग मेला नहीं आर रहे थे, वहीं रविवार को मौसम साफ होते ही लोगों की भीड़ उमड़ी.

मेले में आये लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं के चेहरों पर उत्साह दिका. मेले में लगाये गये विभिन्न प्रकार के झूलों के पास बच्चों और युवाओं की लंबी कतार देखी गयी. लोग मेले में लगे पकवानों और स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग भरपूर स्वाद ले रहे हैं. इसके अलावा मेला परिसर में घरेलू उपयोग की कई सामग्रियों के साथ-साथ बच्चों के खिलौनों, सजावटी सामान और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण पिछले दो दिनों बिक्री प्रभावित रही, लेकिन रविवार को ही दुकानदारी बढ़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >