Giridih News :बारिश के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

Giridih News :शहर के मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार की शाम बारिश के मौसम के बीच भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गयी.

शोभायात्रा मकतपुर मंदिर से प्रारंभ होकर कालीबाड़ी चौक, पद्म चौक, मुस्लिम बाजार, बड़ा चौक, टावर चौक समेत शहर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची. यात्रा में माता संतोषी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. जय माता दी के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. आयोजन समिति के सचिव डिंपल साव ने बताया कि एक मई को विधि-विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा. शोभायात्रा में उप मेयर सुमित कुमार, वार्ड पार्षद आरती देवी, हबलू गुप्ता, अध्यक्ष टुनटुन केसरी, वैभव शाहाबादी, सतीश साह, प्रदीप चौरसिया, पूनम बरनवाल, आशुतोष तिवारी, दीपक शर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने मन मोहा

बारिश के बावजूद मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में बुधवार रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी . जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित जागरण में बिहार से आये कलाकारों कीदेवी गीतों और भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु पूरा रात झूमते रहे. इस दौरान माता संतोषी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं. रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >