Giridih News :शारदीय नवरात्र को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Giridih News : शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार सुबह पचंबा में भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ. सुबह सार्वजनिक दुर्गा स्थान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में 1100 से अधिक महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं.

गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजते माहौल में श्रद्धालुओं ने पूरे पचंबा क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और हर स्थान पर मां दुर्गा के जयकारे लगाये गये. युवाओं की टोली झूमते-गाते हुए यात्रा में शामिल रही. कलश लिये महिलाओं की लंबी कतार नर्मदा धाम पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद यात्रा ने बरतर काली मंडा की परिक्रमा की और पुनः सार्वजनिक दुर्गा मंडप लौट गयी. नवरात्र के पहले दिन इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना दिया. यह परंपरा यहां सन 1880 से चल रही है और हर साल श्रद्धालु इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. मौके पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुकेश साहु, अध्यक्ष संजय कुमार कंधवे, सचिव दीपक साह, उपाध्यक्ष पवन कंधवे, धर्मेंद्र, कृष्णनंदन झा, विशाल मंडल, महादेव पांडेय, गौतम सोनी, प्रो विनीता कुमारी, नारायण सिन्हा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे.

छोटकी दुर्गा मंडप में मंत्री ने की पूजा-अर्चना

इधर सोमवार को कलश स्थापन के दिन झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सीएमआर रोड स्थित छोटकी दुर्गा मंडप में पूजा-अर्चना की. मौके पर रॉकी सिंह, साठू ठाकुर, सुमित कुमार, गौरव विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >