Giridih News :कचहरी चौक पर होता है भव्य अखाड़े का आयोजन

Giridih News : रामनवमी में शहरी क्षेत्र स्थित महावीर सेवा समिति कचहरी चौक की ओर से भव्य अखाड़ा का आयोजन किया जाता है.

हर वर्ष की भांति इस बार भी महावीर सेवा समिति (कचहरी चौक) रामनवमी की तैयारी में जुटी हुई है. महावीर मंदिर के समक्ष आयोजित अखाड़े में पूजा समितियों के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं. समिति उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है.

श्रद्धा बढ़ने के साथ भव्यता बढ़ती गयी

विदित हो कि यहां पर बजरंगबली का भव्य मंदिर है. बताया जाता है कि चंदौरी रोड निवासी स्व गोपाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने मिलकर पूजन शुरू की थी. श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ने के साथ यह लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया. लोग श्रद्धाभाव के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने लगे. बाद के दिनों में महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ. शुरुआती दिनों में काफी कम खर्च पर पूजा-अर्चना और सजावट की जाती थी. 16 अप्रैल 2015 को मंदिर में बजरंगबली की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी. गत एक दशक से रामनवमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं शाम को अखाड़ा आयोजित होता है.

मंगला आरती में उमड़ती है भीड़

मंदिर की देखरेख व संचालन की जिम्मेदारी महावीर सेवा समिति पर है. समिति में रंधीर विश्वकर्मा अध्यक्ष, दिनेश प्रसाद अग्रवाल सचिव, हब्लू गुप्ता कोषाध्यक्ष, बिनोद कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी, सतीश कुंदन, त्रिभुवन दयाल व संजय राम संरक्षक, नितेश गुप्ता, मनोज कुमार मुन्ना, दीपक गुप्ता, बबलू मोदी, संजय गुप्ता, राजन सिन्हा कार्यकारणी सदस्य हैं. रामनवमी पूजा समिति में त्रिभुवन दयाल, सतीश कुंदन व हब्लु गुप्ता संरक्षक, संजय गुप्ता अध्यक्ष, बिनोद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, नीतेश कंधवे सचिव, राजन सिन्हा उप सचिव, दिनेश प्रसाद अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये हैं. पूजा समिति के संरक्षक हब्लु गुप्ता एवं उपाध्यक्ष बिनोद कुमार शर्मा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी व्यापक तैयारी की गयी है. मंगला आरती व नगर भवन का कार्यक्रम होगा. मंगला आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >