Giridih News :तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Giridih News :धनवार थाना क्षेत्र के करगाली गांव में एक चार वर्षीय बच्चें की मौत तालाब में डूबने से रविवार को मौत हो गयी. इससे परिवार में मातम पसर गया है.

ओम कुमार पिता विकास राय अपने घर के बगल स्थित तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तालाब से बच्चे को बाहर निकालकर कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए दोपहर में मृतक बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया. ग्रामीण रामू यादव, रविंद्र यादव, किशोरी अग्रवाल आदि ने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चे का चले जाना बेहद पीड़ादायक है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >