Giridih News :टोटो हटाने में देरी हुई तो चालक के साथ की मारपीट

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा निवासी भीमनाथ गोस्वामी को शुक्रवार को कर्बला रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार भीमनाथ टोटो चलाता है. वह झरिया गादी से टाइल्स लोड करके हट्टी बाजार जा रहा था. इसी दौरान कर्बला रोड पर पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने टोटो को सड़क से हटाने का संकेत दिया. सड़क पर बाइक खड़ी होने के कारण भीमनाथ अपना टोटो किनारे नहीं कर सका. इसके बाद पीछे से आये बाइक चालक और उसके सहयोगियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में भीमनाथ खुद ही नगर थाना पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना में शामिल व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि की उन्हें घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल से शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >