Giridih News :छोटकी खरगडीहा में एक दर्जन चापाकल खराब, पेयजल संकट गहराया

Giridih News :छोटकी खरगडीहा बाजार और बस्ती में पिछले दो माह से लगभग एक दर्जन चापाकल खराब हैं. चापाकल खराब होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है.

चापाकल मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. पेयजल व स्वच्छता विभाग को आवेदन भी दिया, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. चापाकल खराब रहने के कारण इसमें लगे सामान भी गायब हो रहे हैं. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र पहल करते हुए खराब चापाकल मरम्मत कराने की मांग की है. कहा कि जल्द पहल नहीं की गयी, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

नल जल योजना हुई फेल

छोटकी खरगडीहा के ग्रामीणों को नल जल योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों के घरों तक पानी सप्लाई के लिए कनेक्शन तो किया गया, लेकिन पानी नहीं मिल रहा है. ऐसे में घर से दूर जाकर पानी लाना पड़ता है. ग्रामीण सुभाष राणा, प्रकाश मोदी, गणेश साह, शंकर वर्मा, घनु तुरी, महेश राम, पिंटू राणा सहित अन्य का कहना है कि गांव में लगभग एक दर्जन चापाकल खराब हैं. पाइपलाइन से पानी सप्लाई नहीं होती है. महिलाओं को घर से दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है. गांव में नल जल योजना को अधूरा छोड़ दिया गया. पानी की समस्या पिछले दो महीनों से है. यही स्थिति रही, तो गर्मी में परेशानी और बढ़ेगी.

क्या कहते हैं कनीय अभियंता : कनीय अभियंता राज आनंद का कहना है कि जानकारी मिली है. जल्द ही मिस्त्री भेजकर मरम्मत करवायी जायेगी. कहा नल जल योजना का काम अधूरा होने के कारण इसे चालू नहीं कराया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >