Giridih News :भीमाटांड़ में जल्द बनेंगे पुल और सड़क

Giridih News :नदी पर पुल नहीं होने से भीमाटांड़ के बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी से संबंधित खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन रेस हो गया. अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और स्थल निरीक्षण किया

नदी पर पुल नहीं होने से भीमाटांड़ के बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी से संबंधित खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन रेस हो गया. जमुआ प्रखंड की गोरों पंचायत के भीमाटांड़ के बच्चों से संबंधित उक्त समाचार प्रभात खबर के 15 अगस्त के अंक में प्रमुखता से छापी गयी थी. समाचार संज्ञान में आने का बाद उपायुक्त रामनिवास यादव एक्शन में आ गये. दूसरे ही दिन यानी 16 सितंबर को गिरिडीह के ग्रामीण विकास विशेष विभाग के जेई रूपेश कुमार भीमाटांड़ गांव पहुंचे. उन्होंने पुल बननेवाली जगह की नापी की और प्राक्कलन तैयार किया.

स्थल का किया गया निरीक्षण

जेई ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर बैजनाथ कुमार महतो एवं बिजेंद्र गुप्ता उनके साथ यहां पहुंचे और भीमाटांड़ गांव में नदी पर प्रोसेस पुल निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया. समस्या को देखते हुए एवं स्थल से मेन रोड की कनेक्टिविटी के लिए पुल का होना काफी जरूरी है. इसके लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि अविलंब इसका प्राक्कलन तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर ग्रामीण भीमलाल यादव, शिवशंकर राय, शंकर यादव, ललित यादव, सहदेव यादव, दिनेश राय, सुखदेव यादव, द्वारिका यादव, बिनोद यादव, फाल्गुनी यादव, रंजन यादव, विनोद यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >