Giridih News :कार्मल की 10वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहनेवाली कार्मल स्कूल की 10वीं क्लास की एक छात्रा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी. छात्रा के फांसी लगाने की बात कही जा रही है. हालांकि परिजन ने मौत का कारण कुछ और ही बताया है.

जानकारी के अनुसार, छात्रा कार्मल स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ाई करती थी. बुधवार की रात छात्रा के परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे. जांच के बाद चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. अस्पतालकर्मियों द्वारा छात्रा का नाम पूछे जाने पर परिजन ने रागिनी बताया. वहीं मृत्यु का कारण पूछने पर परिजन ने बताया कि वह शाम में पढ़ाई कर रही थी. अचानक गिरकर बेहोश हो गयी. वे लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर आ गये. अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मृत छात्रा के गले पर फंदे का निशान था. इस बारे में पूछने पर उसके परिजन ने बताया कि वह निशान पहले से है. मृत घोषित करने के बाद छात्रा का शव लेकर परिजन बिना कुछ बोले या पूछे लेकर चले गये. गुरुवार की सुबह जब पचंबा थाना पुलिस को जानकारी हुई, तो एक टीम कृष्णा नगर स्थित छात्रा के घर पहुंची. घर में ताला लगा हुआ था. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर उन्हें कहीं से जानकारी मिली थी. लेकिन जब पुलिस टीम भेजी गयी, तो पाया गया कि ताला लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >