डीएसपी ने लिया छठ घाटों का जायजा

गिरीडीह : लोक आस्था के पर्व चैती छठ को लेकर डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने नगर थाना इलाके के अरगाघाट का निरीक्षण किया. सोमवार की दोपहर को डीएसपी श्री कुजूर अरगाघाट छठ घाट पहुंचे और यहां पर चल रहे सफाई की जानकारी ली. स्थानीय छठ पूजा समिति से भी बात की. इस दौरान पुलिस जवानों […]

गिरीडीह : लोक आस्था के पर्व चैती छठ को लेकर डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने नगर थाना इलाके के अरगाघाट का निरीक्षण किया. सोमवार की दोपहर को डीएसपी श्री कुजूर अरगाघाट छठ घाट पहुंचे और यहां पर चल रहे सफाई की जानकारी ली. स्थानीय छठ पूजा समिति से भी बात की.
इस दौरान पुलिस जवानों की किन-किन स्थानों पर तैनाती की जानी है और किस इलाके में वाहनों की नो इंट्री करनी है, इसकी भी जानकारी ली गयी. डीएसपी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर से ही पुलिस जवानों की तैनाती घाट के समीप कर दी जायेगी. मंगलवार को चैती छठ का पहला अर्ध्य है तो बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >