ठगी के आरोपी को जेल

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजा गया आरोपी बेंगाबाद थाना इलाके के तेलोनारी गांव निवासी बिहारी महतो है. कांड के अनुसंधानकर्ता युगल प्रसाद सिंह ने बताया कि वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजा गया आरोपी बेंगाबाद थाना इलाके के तेलोनारी गांव निवासी बिहारी महतो है.
कांड के अनुसंधानकर्ता युगल प्रसाद सिंह ने बताया कि वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत पिंडाटांड़ के अर्जुन महतो ने की थी. वर्ष 2014 में अर्जुन के आवेदन पर बिहारी महतो के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामला दर्ज करने के बाद से ही वह फरार था. सोमवार रात सूचना मिली की बिहारी अपने गांव में ही है. इसी सूचना पर छापामारी कर उसे पकड़ा गया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >