बिरनी बीडीओ को नक्सली धमकी!

बिरनी : बिरनी बीडीओ इंदर कुमार को गुरुवार को धमकी भरा पत्र मिला है. बीडीओ ने थाना में शिकायत की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि डाक के जरिये रवींद्र वर्मा ग्राम बरमसिया के नाम से प्रेषित बंद लिफाफा में एक पत्र उन्हें मिला है. इसमें भाकपा माओवादी संगठन की ओर से चेतावनी दी […]

बिरनी : बिरनी बीडीओ इंदर कुमार को गुरुवार को धमकी भरा पत्र मिला है. बीडीओ ने थाना में शिकायत की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि डाक के जरिये रवींद्र वर्मा ग्राम बरमसिया के नाम से प्रेषित बंद लिफाफा में एक पत्र उन्हें मिला है. इसमें भाकपा माओवादी संगठन की ओर से चेतावनी दी गयी है. पत्र में कहा गया है कि 15 दिनों में बिरनी से वापस चले जायें, अन्यथा प्रखंड कार्यालय को डायनामाइट से उड़ा दिया जायेगा और जो भी क्षति होगी
उसकी जवबदेही बीडीओ की होगी. बीडीओ ने थाना को दिये आवेदन में प्रखंड कार्यालय, परिसर व खुद की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग भी की है. इस संदर्भ में बिरनी के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि पत्र को देखने से लगता है कि यह शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है. जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >