अविश्वास प्रस्ताव मामले में सुनवाई अब 18 को

गिरिडीह : नप उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई अब 18 मार्च को होगी. झारखंड हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन समयाभाव के कारण आज इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी. हाईकोर्ट ने अगली तिथि 18 मार्च को मुकर्रर की […]

गिरिडीह : नप उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई अब 18 मार्च को होगी. झारखंड हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन समयाभाव के कारण आज इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी. हाईकोर्ट ने अगली तिथि 18 मार्च को मुकर्रर की है. बता दें कि नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने विक्षुब्ध वार्ड पार्षदों द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. मामले में हाईकोर्ट में प्रतिवादियों को 15 मार्च तक काउंटर एफिडेविट जमा करने का आदेश दिया था.
अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि प्रतिवादियों की तरफ से काउंटर एफिडेविट दायर कर दी गयी है. अब सुनवाई शुक्रवार को होगी. गिरिडीह शहरी क्षेत्र में यह मामला काफी दिलचस्प हो गया है. सभी की नजर हाईकोर्ट के अगले आदेश पर जा टिकी है. इधर हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में गत सोमवार को जिला प्रशासन ने नप उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक बुलाकर चुनाव भी करा दी है. हालांकि चुनाव परिणाम की घोषणा हाईकोर्ट के आदेश के आने के बाद ही होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >