करंट ने ली बच्चे की जान

दुखद. गावां की सेरुआ पंचायत स्थित डाबर गांव की घटना गावां की सेरुआ पंचायत स्थित डाबर गांव में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी. गांव के मोहन रविदास का पुत्र मुकेश (13) गांव से सटी नदी के पास मवेशियों को चरा रहा था. इसी दौरान बिजली पोल के सपोर्ट में लगे तार […]

दुखद. गावां की सेरुआ पंचायत स्थित डाबर गांव की घटना
गावां की सेरुआ पंचायत स्थित डाबर गांव में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी. गांव के मोहन रविदास का पुत्र मुकेश (13) गांव से सटी नदी के पास मवेशियों को चरा रहा था. इसी दौरान बिजली पोल के सपोर्ट में लगे तार के संपर्क में आ गया.
गावां : करंट से बच्चे का शरीर बुरी तरह झुलस गया था. उसके साथ मवेशी चरा रहे दीपक रविदास ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नकाम रहा. बाद में शोर-गुल सुनकर परिजन व ग्रामीण जुटे और शव को उठाकर ले आये.
तीन भाइयों में दूसरे नंबर में था मुकेश: मुकेश के पिता मोहन रविदास मजदूरी करते हैं. तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था. वह उमवि डाबर में कक्षा आठवीं का छात्र था. पिता ने कहा कि विद्यालय से लौटने के बाद वह घर के मवेशियों को लेकर नदी की ओर गया था, तभी करंट की चपेट में आ गया. आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण उसके बच्चे की मौत हुई है.
जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी, इमरान अंसारी, उप प्रमुख नवीन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि भीम रविदास, पंसस प्रतिनिधि उमेश दास पहुंचे व परिजनों को ढांढ़स बंधाया. कहा कि यह घटना विभाग की लापरवाही का परिणाम है.
उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. भाकपा माले के प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कहा कि यह विभागीय लापरवाही है, मामले की जांच होनी चाहिए घटनास्थल पर किसी विभागीय पदाधिकारी का नहीं पहुंचना, यह जाहिर करता है कि पदाधिकारी क्षेत्रवासियों के प्रति कितने संवेदनशील हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >