गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ा कुआं नीचे पहाड़ी के पास मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में मारपीट हो गयी. घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में हलिमा परवीन, मो. रुस्तम, सिकंदर व शेरुण निशा शामिल व अन्य हैं.
घटना के संबंध में घायल हनिमा ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ अपने घर में बनी कच्चे दीवार को तोड़ कर नयी दीवार बनवा रही थी. अचानक पड़ोस के ही रहने वाले मो. एहशान, मो. इकबाल, मो.इरशाद, मो. नेशाद समेत अन्य ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और काम को बंद कराने की बात कहने लगे.
जब हम लोगों ने काम बंद नहीं किया तो उनलोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस मामले को लेकर हनिमा ने थाना को लिखित आवेदन भी दिया है. इधर दूसरे पक्ष के ओर से मेमून निशा ने हलिमा, रूस्तम, सिकंदर व हलिमा की मां पर मारपीट का आरोप लगाया है. मेमून ने कहा कि घटना में उसे चोट लगी है. मेमून ने भी थाना में शिकायत की है.
