गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के पुराना जेल परिसर स्थित शिवमंदिर में सोमवार की सुबह महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर में काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं थी. इसी बीच किसी शरारती तत्व ने बगल स्थित पानी टंकी में मधुक्खियों की छत पर पत्थर मार दिया. इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड उनपर टूट पड़ा.
अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गयी. महिलाओं ने किसी तरह वहां से भाग कर खुद को बचाया. एक महिला ने आग जलाकर खुद को मधुमक्खियों से बचाया. इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे मधुमक्खियों के काटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में शास्त्री नगर, न्यू बरगंडा व आस-पास के क्षेत्र के रहनेवाले हैं. इनका प्राथमिक उपचार स्थानीय नर्सिंग होम में किया गया .
ये हैं घायल : पूजा कुमारी, आरती कुमारी, रेणु देवी, सविता देवी, संगीता कुमार व अन्य .
