अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

गिरडीह/बेंगाबाद. बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. मुफस्सिल थाना इलाके के बंदरकुप्पी गांव में बुधवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति मंझलाडीह निवासी बेनीलाल हेंब्रम है. बेनीलाल बुधवार को बंदरकुप्पी में लगे साप्ताहिक हाट से घर […]

गिरडीह/बेंगाबाद. बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. मुफस्सिल थाना इलाके के बंदरकुप्पी गांव में बुधवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है.
घायल व्यक्ति मंझलाडीह निवासी बेनीलाल हेंब्रम है. बेनीलाल बुधवार को बंदरकुप्पी में लगे साप्ताहिक हाट से घर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया.
उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेनीलाल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.इधर, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुवार गांव निवासी विजय राम का पुत्र अंकुश कुमार(21 वर्ष) बुधवार की शाम को बाइक से गिरने से घायल हो गया. अंकुश कर्णपुरा से अपने घर महुवार गांव लौट रहा था. इसी दौरान बाइक से गिरकर घायल हो गया. परिजनों ने बेंगाबाद के एक क्लिनिक में उसे भर्ती कराया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
बाइक-बोलरो की टक्कर में एक घायल : बगोदर. बगोदर-सरिया मार्ग पर बुधवार को बाइक व बोलरो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार छोटी कुमार उर्फ रंजीत कुमार ग्राम बेको निवासी घायल हो गया़
बगोदर अस्पताल में प्रांरभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया़ बगोदर-सरिया रोड पर अपराह्न डेढ़ बजे बोलरो (डब्ल्यूबी 38 टी-3333) हाई स्कूल बगोदर की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर आ रही थी. इस दौरान उक्त बाइक से टक्कर हो गयी़ बगोदर पुलिस ने बोलरो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >