गिरिडीह से गुम लड़की कटिहार में बरामद

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के मंगरोडीह गांव से 16 दिसंबर को गायब लड़की को पुलिस ने कटिहार (बिहार) से बरामद कर लिया है. उसने कटिहार के ही एक युवक से शादी रचा ली है. मंगलवार को लड़की को लेकर सअनि आरएन मुंडा, हवलदार इलियास और महिला पुलिस गिरिडीह पहुंची. पुलिस ने बताया कि दिसंबर […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के मंगरोडीह गांव से 16 दिसंबर को गायब लड़की को पुलिस ने कटिहार (बिहार) से बरामद कर लिया है. उसने कटिहार के ही एक युवक से शादी रचा ली है.
मंगलवार को लड़की को लेकर सअनि आरएन मुंडा, हवलदार इलियास और महिला पुलिस गिरिडीह पहुंची. पुलिस ने बताया कि दिसंबर में लड़की के लापता होने के बाद फरवरी में उसके पिता ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पिता का कहना था की उसकी बेटी का अपहरण 16 दिसंबर को कर लिया गया था. इधर मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने लड़की की खोजबीन के लिए अभियान शुरू किया.
कॉल डिटेल निकाला गया तो लड़की का लोकेशन कटिहार मिला.पुख्ता जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस को एक टीम को दो दिन पूर्व कटिहार भेजा और लड़की को बरामद कर लिया. इधर लड़की बताया कि उसने अपने प्रेमी संग शादी कर ली है. वह खुद को बालिग बता रही है. वहीं थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >