गांडेय में बंदर ने नवजात को उठाया, मची अफरातफरी

बच्चे के रोने पर वापस लाकर रखा मोहदा मोड़ गांधीनकर की घटना गांडेय : गांडेय मोहदा मोड़(गांधी नगर) सोमवार की सुबह एक नवजात को उठा लिया. इससे घर में कोहराम मच गया. सुबह सात बजे बिनोद पंडित के घर के सदस्य अपने काम में मशगूल थे. उनका चार माह का बच्चा आंगन में खाट पर […]

बच्चे के रोने पर वापस लाकर रखा
मोहदा मोड़ गांधीनकर की घटना
गांडेय : गांडेय मोहदा मोड़(गांधी नगर) सोमवार की सुबह एक नवजात को उठा लिया. इससे घर में कोहराम मच गया. सुबह सात बजे बिनोद पंडित के घर के सदस्य अपने काम में मशगूल थे.
उनका चार माह का बच्चा आंगन में खाट पर सोया था. अचानक एक बंदर उसे उठाकर दीवार पर चढ़ गया. घरवाले चिल्लाने लगे तो ग्रामीण जुट गये. बच्चा रोने लगा तो बंदर ने बच्चे को वापस खाट पर रख दिया . तब घरवालों ने राहत की सांस ली. घटना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >