गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने वर्ष 2012 में दर्ज किये गये मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की जब्ती की. शनिवार को एएसआइ सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ थाना इलाके के 16 नंबर चुंजका गांव निवासी मो सद्दाम के घर पहुंचे और घर के समानों को कुर्क किया.
श्री सिंह ने बताया कि सद्दाम पर एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत 2012 में दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बाद में कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा में ही दोनों का निकाह हुआ. निकाह के बाद युवक जब जेल से निकला तो कुछ दिनों के बाद फरार हो गया था. बाद में इस मामले में न्यायालय से कुर्की का आदेश जारी हुआ, जिसके आधार पर शनिवार को सद्दाम के घर की कुर्की की गयी.
