बीस हजार की अवैध निकासी

गिरिडीह : डुमरी के सुरेश कुमार मंडल ने फर्जी ढंग से 20 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत सोमवार को नगर थाना में की है. सुरेश का कहना है कि उसका बैंक खाता एसबीआइ इसरी बाजार में है. रविवार को वह पैसा निकालने के लिए बस पड़ाव के पास स्थित एटीएम में गया था. यहां […]

गिरिडीह : डुमरी के सुरेश कुमार मंडल ने फर्जी ढंग से 20 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत सोमवार को नगर थाना में की है. सुरेश का कहना है कि उसका बैंक खाता एसबीआइ इसरी बाजार में है.
रविवार को वह पैसा निकालने के लिए बस पड़ाव के पास स्थित एटीएम में गया था. यहां से उसने दो हजार रुपये निकाले और लौट आया. थोड़ी देर बार उसके खाते से 20 हजार रुपये और निकाले जाने का मैसेज आया. सुरेश ने बताया कि इसकी सूचना उसने बैंक प्रबंधक को भी दे दी है. वहीं नगर पुलिस ने कहा कि आवेदन पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >