इसरी बाजार : डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली में शनिवार को दिनदहाड़े एक बंद घर से 19 हजार रुपये नगद सहित 20 हजार रुपये के जेवर की चोरी हाे गयी. गृहस्वामी ने डुमरी थाना में शिकयात की है़
घुटवाली निवासी गंगाधर महतो अपने घर में ताला लगा कर परिजनों के साथ खेत में काम करने गये थे़ जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखा बक्से का भी ताला तोड़ दिया गया है. बक्से में रखे नकद और जेवर की चोरी हो गयी है.
