नकली नारियल तेल बनाने में गिरफ्तार

बेंगाबाद : ना क्षेत्र के महुआर गांव में नकली नारियल तेल व लाल दंत मंजन बनाने के मामले में शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मकान मालिक कुंजर पंडित को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है. मेरिको कंपनी के मैनेजर रवींद्र यादव ने मकान मालिक […]

बेंगाबाद : ना क्षेत्र के महुआर गांव में नकली नारियल तेल व लाल दंत मंजन बनाने के मामले में शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मकान मालिक कुंजर पंडित को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है. मेरिको कंपनी के मैनेजर रवींद्र यादव ने मकान मालिक कुंजर पंडित व संचालक अमर कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमर कुशवाहा फरार बताया जा रहा है. पुलिस अमर को तलाश रही है.
क्या है मामला : बिहार के चकाई स्थित झलकडीहा निवासी अमर कुशवाहा महुआर में कुंजर पंडित के घर में नकली नारियल तेल व डाबर लाल दंत मंजन बनाने का आरोप है. मेरिको कंपनी के मैनेजर रवींद्र यादव व केएन मंडल की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली नारियल तेल की शीशी व लाल दंत मंजन के डिब्बे बरामद किये थे. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस को देख उक्त अवैध कारोबार में संलिप्त लोग भाग खड़े हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >