जनसंवाद में उठा जमुआ का मामला

गिरिडीह : मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में मंगलवार को जमुआ का एक मामला उठा. यह जमुआ प्रखंड अंतर्गत चरघरा पंचायत से जुड़ा है. मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव ने वृद्धा पेंशन से संबंधित मामले की जानकारी अधिकारियों से ली. बताया गया कि चरघरा निवासी अकल महतो ने वृद्धा पेंशन भुगतान नहीं होने का मामला जनसंवाद में […]

गिरिडीह : मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में मंगलवार को जमुआ का एक मामला उठा. यह जमुआ प्रखंड अंतर्गत चरघरा पंचायत से जुड़ा है. मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव ने वृद्धा पेंशन से संबंधित मामले की जानकारी अधिकारियों से ली. बताया गया कि चरघरा निवासी अकल महतो ने वृद्धा पेंशन भुगतान नहीं होने का मामला जनसंवाद में उठाया था. इसपर उप सचिव ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान का निर्देश दिया है.
मौके पर नोडल पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र रविदास, डीएसओ रामचंद्र पासवान, डीएसइ महमूद आलम, जिला कल्याण पदाधिकारी केके शर्मा, पीएचइडी टू के कार्यपालक अभियंता आरके लोहरा, विद्युत कार्यपालक अभियंता उत्तरी पीके झा व दक्षिणी मो इफ्तेखार आलम भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >