थानेदार के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन आज

-परीक्षार्थियों की सुविधा का रखा जायेगा ख्याल : सालखन गांडेय : झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले को ले मंगलवार को थानेदार डीके वर्मा के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन सह आम सभा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी पूर्व विधायक सालखन सोरेन ने दी. […]

-परीक्षार्थियों की सुविधा का रखा जायेगा ख्याल : सालखन

गांडेय : झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले को ले मंगलवार को थानेदार डीके वर्मा के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन सह आम सभा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी पूर्व विधायक सालखन सोरेन ने दी. वे सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री सोरेन ने कहा कि रोषपूर्ण प्रदर्शन के दौरान आम जनों व राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी.

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को देखते हुए पार्टी ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को 10 बजे सड़क पर उतरने, प्रदर्शन करने व एक बजे तक सभा को समाप्त करने का आह्वान किया है. मौके पर जिप सदस्य गोपीन मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान हांसदा, प्रखंड सचिव भैरो वर्मा, ध्रुवदेव पंडित, धनेश्वर मंडल, हलधर राय, जोन मुर्मू, अनिल टुडू, शंभु वर्मा, यूनुस अंसारी, मुख्तार अंसारी समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >