गिरिडीह : गिरिडीह शहर और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से जिले की पुलिस को पीसीआर वैन उपलब्ध कराया है. शुक्रवार की सुबह दो पीसीआर वैन रांची से गिरिडीह पहुंचे. यह वैन शहर में किसी भी तरह की घटना या अप्रिय सूचना मिलने पर 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगा. वैन में युवा पुलिस के अलावा महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात करने की योजना है. अभी दोनों वैन को पुलिस लाइन में रखा गया है. शहर व आसपास के इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर योजना तैयार की गयी है. इसी योजना के तहत पीसीआर वैन का उपयोग किया जायेगा.
हाई स्पीड है वैन : पीसीआर वैन हाई स्पीड वाहन है. घटना या दुर्घटना के बाद यदि वाहन को लेकर चालक या अपराधी भागने का प्रयास करता है तो इससे पीछा कर उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है.
