लापरवाही पर नपेंगे शिक्षक

गिरिडीह : जहां के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कमी पायी जायेगी, उसमें सुधार के लिए वहां के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद वैसे शिक्षक विषयवार नोट्स तैयार करेंगे, ताकि वे अपना काम बेहतर तरीके से कर सकें. जो शिक्षक ऐसा नहीं कर सकेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें […]

गिरिडीह : जहां के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कमी पायी जायेगी, उसमें सुधार के लिए वहां के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद वैसे शिक्षक विषयवार नोट्स तैयार करेंगे, ताकि वे अपना काम बेहतर तरीके से कर सकें. जो शिक्षक ऐसा नहीं कर सकेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
उक्त बातें डीसी उमाशंकर सिंह ने कही. वह गुरुवार को नगर भवन में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मास्टर ट्रेनरों की क्लास ली. कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए दिशा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत पूरे जिले में कक्षा छह से नौ एवं ग्यारहवीं के बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जायेगा. इसके बाद बच्चों की उपलब्धि पर भी विशेष जोर दिया जायेगा. दिशा कार्यक्रम के लिए 20 शिक्षकों का कोर ग्रुप बनाया गया है. साथ ही 60 शिक्षकों को दिशा प्रेरक के रूप में चुना गया है.
दिशा प्रेरकों को डीसी ने दो-तीन दिनों में प्रश्नावली तैयार करने को कहा, ताकि बच्चों की उपलब्धि स्तर की जांच हो सके. कहा कि दिशा प्रेरक जिले के सभी विद्यालयों में जाकर वस्तु स्थिति की जांच करेंगे. बताया कि कोर ग्रुप में डीइओ, डीएसइ, एडीपीओ, एपीओ, प्रभारी प्रधानाध्यापिका शमा प्रवीण व प्रवीण कुमार सिन्हा, शिक्षक मनोज कुमार राय, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा आदि शामिल हैं. मौके पर डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसइ महमूद आलम, एडीपीओ कौशल किशोर, एपीओ अभिनव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >