गिरिडीह : वित्तीय साक्षरता परामर्श केंद्र की ओर से डुमरी प्रखंड के छछंदो पंचायत भवन में गुरुवार को विशेष जागरुकता शिविर एलडीएम संतोष कुमार भारती के नेतृत्व में लगाया गया. इसमें नाबार्ड का भी सहयोग रहा. सलाहकार आरएन मिश्रा ने लोगों ने लघु बचत की सलाह दी.
साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की जानकारी दी. कहा कि जिले की आठ पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाना है, ताकि ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा व बैंकिंग उत्पाद की जानकारी दी जा सके. मौके पर आरसेटी के निदेशक आरएन प्रसाद, मुखिया रूपा देवी, पंसस गौरी देवी, वार्ड सदस्य रामेश्वर कोल, पांडू सोरेन, नारायण कुमार सिंह, वाहिद अली, केदारनाथ, रवि कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे.
