गिरिडीह : बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ अभियान को लेकर गुरुवार को पचंबा में महिलाओं ने रैली निकाली. रैली ने पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया. इसके बाद मारवाड़ी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया. कहा कि बहू से बेटी की तरह व्यवहार करें.
जब बेटी नहीं रहेगी तो संसार कैसे चलेगा. वादा एनजीओ की ओर से आयाजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सीमा देवी ने की. मौके पर वार्ड पार्षद संगीता सिन्हा, बालिका विद्यालय के सुषमा रश्मि, शारदा कन्या मवि के माया मरियम हांसदा, अशोक कुमार मिश्रा, मनोहर पांडेय, कौशल्या देवी, शांति देवी, सीता देवी आदि मौजूद थीं.
