गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के नगरवापत्थर गांव हुई हत्या से इलाके में तनाव बरकरार है. दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को नगर थाना इलाके के बिशनपुर में गिरिडीह-पचंबा सड़क को जाम कर दिया. सुबह 10 बजे रुस्तम अंसारी का शव को लेकर करहरबारी के मुखिया मुमताज अंसारी व पंसस […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के नगरवापत्थर गांव हुई हत्या से इलाके में तनाव बरकरार है. दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को नगर थाना इलाके के बिशनपुर में गिरिडीह-पचंबा सड़क को जाम कर दिया.
सुबह 10 बजे रुस्तम अंसारी का शव को लेकर करहरबारी के मुखिया मुमताज अंसारी व पंसस देवचरण दास के नेतृत्व में ग्रामीण बिशनपुर पहुंचे और इसे सड़क पर रख दिया. वे हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, भाकपा माले नेता राजेश यादव, जिप सदस्य मनौव्वर हसन भी पहुंचे. ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी के साथ मुआवजा की भी मांग कर रहे थे. कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा.
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बीडीओ अशोक कुमार, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार व मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू पहुंचे और मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये का मुआवजा दिया. इस दौरान तीन दिनों में गिरफ्तारी का भरोसा पुलिस पदाधिकारियों ने दिया. पुलिस के लिखित अश्वासन पर दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुुआ. मौके पर विनोद वर्मा, अताउर रहमान, मो शहादत, इरफान आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >