गिरिडीह : कोल फिल्ड मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को पपरवाटांड़ स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. नेताओं ने रुस्तम की हत्या की निंदा की. सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस से कोयला चोरी पर रोक लगाने की मांग की गयी. नेताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की.
कहा कि कोयला चोरी पर रोक नहीं लगायी गयी तो यूनियन ओपेनकास्ट माइंस का घेराव करेगाी. बैठक में यूनियन के सचिव शिवाजी सिंह, अशोक मंडल, उमेश राणा, सहेंद्र साव, मनोज शर्मा, दिलीप ठाकुर, सबीर होदा, अशोक दास आदि मौजूद थे.
